
जब मिथुन चक्रवर्ती संग रुपाली गांगुली ने पर्दे पर किया रोमांस, इस फिल्म में आए नजर
AajTak
मिथुन चक्रवर्ती और रुपाली गांगुली ने 1996 में साथ काम किया था. वो फिल्म अंगारा में नजर आए थे. दोनों लीड एक्टर्स के रोल में थे. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर और रुपाली के पिता अनिल गांगुली ने डायरेक्ट किया था.
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में टीवी मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा के सेट पर पहुंचे. यहां उन्होंने सभी के साथ पोज दिए. रुपाली ने मिथुन के साथ फोटोज शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा. साथ ही रुपाली ने बताया कि उनकी पहली फिल्म, हीरोइन के तौर पर मिथुन के साथ ही थी. सेट पर पापा और मिथुन से बहुत डांट पड़ती थी. जब वो 4 साल की थी तो उन्होंने पहली बार मिथुन के साथ कैमरा फेस किया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












