
जब ऑफर हुई थी 'पंचायत', कहानी से खुश नहीं थे 'सचिव जी' जितेंद्र, कर दिया था मना!
AajTak
पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी का मुख्य किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस सीरीज में कास्ट किए जाने का प्लान ही नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे, क्योंकि पहले शो की कहानी सिर्फ पंचायत ऑफिस के इर्द-गिर्द थी.
सोचिए अगर पंचायत में जितेंद्र कुमार नहीं होते, तो एक ऐसा शो जो गांव की जिंदगी और पंचायत ऑफिस के इर्द-गिर्द घूमता है, इसे मानना मुश्किल होता, है ना? लेकिन एक दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में जितेंद्र इस शो को करने के लिए तैयार ही नहीं थे. उन्हें लगा था कि पंचायत शायद अमेरिका वाले शो दि ऑफिस जैसी होगी. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये रोल उनके लिए सही रहेगा या नहीं. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही किरदार OTT की दुनिया के सबसे यादगार और आइकॉनिक रोल्स में से एक बन जाएगा.
सचिव न होते तो?
पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी का मुख्य किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस सीरीज में कास्ट किए जाने का प्लान ही नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे, क्योंकि पहले शो की कहानी सिर्फ पंचायत ऑफिस के इर्द-गिर्द थी. कुछ इंटीरियर किरदारों पर आधारित, जैसे अमेरिका का शो दि ऑफिस. लेकिन जब मेकर्स ने रिसर्च और गांव की लोकेशन का दौरा किया, तो उन्हें महसूस हुआ कि कहानी को सिर्फ ऑफिस तक सीमित रखना सही नहीं होगा. फिर उन्होंने इसे गांव की पूरी दुनिया तक फैलाने का फैसला किया.
जितेंद्र ने बताया कि जब टीम को एक पंचायत सचिव की जरूरत पड़ी, तभी उन्हें अभिषेक का रोल ऑफर किया गया. यहीं से उनका सफर पंचायत के साथ शुरू हुआ. शूटिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए जितेंद्र ने माना कि वो काफी नर्वस थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनकी एक्टिंग वैसी आ रही है जैसी वो चाह रहे थे या नहीं.
नर्वस थे जितेंद्र
जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुरू में उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि शो में जो हल्की-फुल्की और सीधी-सादी कॉमेडी है, वो लोगों को हंसाएगी भी या नहीं. उन्हें टेंशन हो रही थी और वो सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि ऐसा किरदार उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था. लेकिन जब TVF की टीम ने शूट के कुछ सीन देखे, तो उन्होंने जितेंद्र को कहा कि वो अच्छा कर रहे हैं और बिलकुल सही रास्ते पर हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











