
चाचा के निधन से सदमे में हैं रणबीर कपूर, पिता के बाद सबसे करीब थे राजीव कपूर
AajTak
रणबीर और राजीव जब बातों में मशगूल हो जाते तो घंटों तक बातें करते. दोनों जब भी मिला करते तो राजीव अपने भतीजे रणबीर से दिल की सारी बातें कह लिया करते थे.
ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर के निधन के बाद से बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. हालांकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं और इसीलिए उनके चाचा के निधन के बारे में उनकी प्रतिक्रिया फैन्स तक नहीं पहुंच सकी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजीव सबसे ज्यादा करीब रणबीर के ही थे. दोनों साथ में अक्सर वक्त बिताया करते थे. रणबीर और राजीव जब बातों में मशगूल हो जाते तो घंटों तक बातें करते. दोनों जब भी मिला करते तो राजीव अपने भतीजे रणबीर से दिल की सारी बातें कह लिया करते थे. रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के एक दोस्त ने बताया, "वे दोनों बहुत करीब थे. बल्कि एक वक्त था जब रणबीर अपने पिता से भी ज्यादा अपने चाचा के करीब थे. चिंपू अंकल के सामने रणबीर दिल की सारी बातें कर लेते थे."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












