
गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट ने कैसे की थी तैयारी? ट्रेनर ने शेयर किया वीडियो
AajTak
अब एक्ट्रेस के कोच सोहराब खुशरुशाही ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह आलिया जिम में पसीना बहा रही हैं और बताया है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग के दौरान उन्होंने किस तरह खुद को ट्रेन किया था.
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में आलिया के लुक की जमकर सराहना हो रही है. शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार, एसएस राजामौली, राम चरण और प्रियंका चोपड़ा तक ने आलिया के लुक की तारीफ की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगूबाई के किरदार में फिट होने के लिए आलिया भट्ट ने किस तरह तैयारी की थी? अब एक्ट्रेस के कोच सोहराब खुशरुशाही ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह आलिया जिम में पसीना बहा रही हैं और बताया है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग के दौरान उन्होंने किस तरह खुद को ट्रेन किया था. वीडियो में आलिया पुश अप्स, स्कॉट्स, जंप स्क्वॉट्स और कैटल बेल ट्रेनिंग के अलावा भी बहुत सी चीजें करती नजर आ रही हैं.
'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











