
खुशी कपूर का थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर वायरल, फैंस ने बताया 'क्यूट'
AajTak
वीडियो की शुरुआत खुशी कपूर के कुछ खाने से होती है. इसके बाद वह कैमरा के लिए पोज कर रही हैं और फिर हाथ हिलाते हुए हेलो बोल रही हैं. वीडियो से साफ है कि यह कुछ साल पुराना है. कमेंट बॉक्स में खुशी कपूर के फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'छोटी खुशी कितनी प्यार थी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं प्यार में हूं.' एक और यूजर ने लिखा, 'उसके एक्सप्रेशन.' वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो मेरा सबकुछ है.'
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार किड हैं. खुशी कपूर को बहन जाह्नवी कपूर संग मस्ती से लेकर अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है. खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने नए लुक्स को पोस्ट करती रहती हैं. अब उनकी एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












