
क्यों नहीं होती कमल हासन-रजनीकांत में लड़ाई, दो दिग्गज के बीच सच में है सब ठीक?
AajTak
कमल हासन और रजनीकांत तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. इन दोनों ने लगभग दर्जन भर फिल्मों में साथ काम किया है. आखिरी बार ये दोनों बॉलीवुड के स्टार रहे अमिताभ बच्चन के साथ 'गिरफ्तार' में नजर आए थे.
इंडियन सिनेमा के लेजेंड एक्टर्स में से एक कमल हासन इन दिनों धमाकेदार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अपने किरदार से लोगों को हैरान कर रहे हैं. फिल्म में विलेन का रोल कर रहे कमल की एक झलक भर ने थिएटर्स में माहौल बना रखा है. दूसरी तरफ कमल की अगली फिल्म 'इंडियन 2' भी थिएटर्स में रिलीज होने की तैयारी में है.
इसके प्रमोशन पर जुटे कमल हासन ने अब बताया है कि उन्होंने अपनी ही तरह, तमिल सिनेमा के लेजेंड रजनीकांत पर कभी तीखे कमेंट क्यों नहीं किए. कमल हासन और रजनीकांत ने अपने करियर के पीक पर कई फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'गिरफ्तार' (1985) में साथ दिखे इन दोनों लेजेंड्स ने दोबारा साथ नहीं काम किया. कमल ने इस बारे में भी बात की.
कमल ने माना रजनीकांत से है कॉम्पिटीशन न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में कमल ने रजनीकांत के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की. उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले किसी प्रोजेक्ट में वे दोनों, एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते दिख सकते हैं?
कमल ने जवाब देते हुए कहा, 'ये कोई नया कॉम्बिनेशन नहीं है. हमने बहुत फिल्में साथ में की हैं. फिर हमने तय किया कि अब साथ काम नहीं करेंगे. हम बाकी कॉम्पिटीटर्स की तरह नहीं हैं. हम दोनों के मेंटोर एक ही थे (स्वर्गीय फिल्ममेकर के. बालाचंदर). और कहीं ऐसा नहीं होता, हम दोनों में कॉम्पिटीशन तो है, खुलेआम. लेकिन जलन की कोई भावना नहीं है और ये दोनों बिल्कुल अलग रास्ते हैं.'
क्यों नहीं करते शब्दों के तीखे वार कमल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए आगे कहा, 'हमने एक और काम किया. हम कभी एक दूसरे पर तीखे कमेंट भी नहीं करते. हमने ये फैसला तब किया था जब हमारी उम्र 20s में थी; ऐसा नहीं है कि हम उम्र के साथ अब समझदार हुए हैं.'
बता दें, कमल हासन और रजनीकांत तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. इन दोनों ने लगभग दर्जन भर फिल्मों में साथ काम किया है. आखिरी बार ये दोनों बॉलीवुड के स्टार रहे अमिताभ बच्चन के साथ 'गिरफ्तार' में नजर आए थे.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










