
कोरोना विस्फोट के बीच टाइगर ने खत्म किया हीरोपंती 2 का शेड्यूल, सेट्स से फोटो वायरल
AajTak
हीरोपंती 2 टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है. उनकी पहली फिल्म ने एक्टर के करियर को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाया था. मालूम हो कि हीरोपंती 2 की शूटिंग को गोपनीय रखा गया था. बेहद शांति से डायरेक्टर अहमद खान ने मुंबई में टाइगर की शूटिंग को लगभग दो सप्ताह में पूरा कर लिया.
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती 2 ने अपना पहला शेड्यूल किया पूरा कर लिया है. इस फिल्म के सेट से टाइगर श्रॉफ की फोटो सामने आई है, जो तेजी से वायरल होना शुरू हो गई है. इस फोटो में आप टाइगर श्रॉफ को ब्लैक कलर के पैंट-सूट और रेड टाई में देख सकते हैं. टाइगर के चारो तरफ सिक्योरिटी को देखा जा सकता है. सेट्स से वायरल हो रही है टाइगर की फोटोMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












