
कैसा दिखता है ससुराल सिमर फेम दीपिका का घर? देखें इंसाइड वीडियो
AajTak
घर देखने के बाद दीपिका की सास बोलीं- माशाल्लाह, बहुत अच्छा लग रहा है. मेरा हमेशा रहता है कि शोएब-दीपिका के यहां कोई भी नई चीज होती है तो मैं कहती हूं कि आराम से देखूंगी, तो आज अब मैं घर देखने आई हूं. मैं क्या बोलूं जितनी भी तारीफ करूं कम है.
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही छोटे पर्दे पर फिर दिखाई देंगी. वो शो ससुराल सिमर का में नजर आएंगी. दूसरी तरफ वो पिछले कई दिनों से अपने घर को नया लुक देने में लगी थीं. दीपिका और शोएब इब्राहिम ने अपने घर को रेनोवेट कराया है. रिनोवेशन के बाद उनका घर काफी क्लासी लुक दे रहा है. घर को दीपिका ने खुद डिजाइन किया है और हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रखा है. डायनिंग टेबल से लेकर स्टाइलिश सीलिंग फैन तक सबकुछ शानदार है. दीपिका की सास ने भी अब उनके घर के नए लुक को देख रिएक्ट किया है. शोएब ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां घर देख अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












