
किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही BJP, हम नहीं होने देंगे कामयाब- किसान संयुक्त मोर्चा
NDTV India
मोर्चे ने कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के संघर्ष को बदनाम करने आये भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मारपीट की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने की बजाय किसानो को ही गिरफ्तार कर लिया
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस कार्रवाई और टिकरी मोर्चे पर पुलिस के नोटिस पर सयुंक्त किसान मोर्चे ने बयान जारी किया है. बयान जारी करते हुए मोर्चे ने कहा कि भाजपा द्वारा किसान आंदोलन को बदनाम करने की रोज कोशिशें की जा रही है. हम इसे सफल नहीं होने देंगे और किसानो का यह संघर्ष जरूर कामयाब होगा.












