
ऐश्वर्या राय ही जीतेंगी, लगा फिक्स है मिस इंडिया कॉन्टेस्ट, जब सोचकर रो पड़ी थीं सुष्मिता सेन
AajTak
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड का खिताब जीत देश का नाम रोशन कर दिया था. लेकिन जितनी चर्चा इनकी अचीवमेंट्स की हुई, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां दोनों के बीच के मतभेदों ने भी बटोरी. इस पर सालों बाद डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ ने बात की है.
साल 1994 में भारत के लिए बेहद एतिहासिक था, क्योंकि तभी सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था. जब सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पीछे छोड़ फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था, तब ऐश्वर्या निराश हो गई थीं. वहीं सुष्मिता को अपनी जीत पर विश्वास नहीं था, उन्हें लगा था कि ऐश्वर्या का जीतना पहले से फिक्स था.
इसके बारे में डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ ने बात की और बताया कि आखिर उस पल क्या हुआ था. क्योंकि ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच तनाव की खबरों ने खूब जोर पकड़ लिया था.
सुष्मिता-ऐश्वर्या के बीच थी दुश्मनी?
फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या को पहली बार पेप्सी के विज्ञापन में लॉन्च किया था. वो उनके पड़ोसी भी थे, उन्होंने विक्की लालवानी से इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मिस इंडिया में रनर अप बनने की असली वजह ऐश्वर्या की अंग्रेजी भाषा में कमजोर पकड़ थी.
प्रह्लाद ने कहा, “असल में कोई दुश्मनी नहीं थी. मामला ये था कि ऐश्वर्या ने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था, वो नई थीं. दूसरी तरफ सुष्मिता सेन कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ी थीं और ज्यादा पॉलिश्ड लगती थीं. ऐश्वर्या वैसी नहीं थीं. जब सवाल-जवाब का राउंड अंग्रेजी में होता है, तो जिनकी अंग्रेजी मजबूत नहीं होती, उन्हें नुकसान होता है. इसी वजह से सुष्मिता जीत गईं.”
ऐश्वर्या का था बोलबाला, रो पड़ी थीं सुष्मिता

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












