
एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से टकराए विजय वर्मा, फोटो पर रणवीर सिंह ने ऐसे किया रिएक्ट
AajTak
एक्टर विजय वर्मा और दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर देखा गया. दीपिका से मिलने के बाद हर किसी का खुश होना बेहद लाजमी है. विजय वर्मा के चेहरे पर भी दीपिका से मिलने की खुशी दिखी. इसलिये उन्होंने बिना देरी किये खूबसूरत दीपिका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और क्यूट कपल में से एक हैं. दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कई बार दीपिका-रणवीर को एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते भी देखा गया है. कभी दीपिका रणवीर की तारीफ में पोस्ट लिखती हैं. वहीं कभी रणवीर दीपिका की तस्वीर पर कमेंट करके दिल जीत लेते हैं. एक बार फिर रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कमेंट करके सबका ध्यान खींचा है. फर्क इतना है कि इस बार तस्वीर में दीपिका अकेली नहीं, बल्कि उनके साथ कोई खास है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












