
आ रही है नागिन... शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले Ekta Kapoor ने शेयर किए Naagin 6 के Visuals
AajTak
एकता कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें स्क्रीन के पास उनके बेटे रवि को भी देखा जा सकता है. नागिन 6 की ये तो सिर्फ झलक है, जहां नागिन के आने का बस ऐलान किया गया है. पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है. नागिन 6 ट्रोलिंग के बीच खूब बज बनाए हुए हैं. सीजन 6 में नागिन बनी हैं तेजस्वी प्रकाश और महक चहल.
सुपरनैचुरल शो नागिन 6 का इंतजार करने वाले फैंस दिल थाम कर बैठ जाइए. 12 फरवरी यानी आज शो टेलीकास्ट होने जा रहा है. शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले नागिन 6 की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसकी कुछ झलकियां शेयर की हैं.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











