
आलिया भट्ट ने शुरू की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग, फोटो शेयर कर कहा- नर्वस हूं
AajTak
आलिया ने लिखा- 'डार्लिंग्स का पहला दिन...बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म पर मैं पहले एक एक्टर हूं जो हमेशा रहूंगी. मुझे नहीं पता कि क्या है पर किसी भी नई फिल्म को करने से पहले मैं नर्वस हो जाती हूं.'
आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के चलते काफी बिजी हैं. हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म करने के बाद अब आलिया फिल्म डार्लिंग्स के शूट में लग गई हैं. फिल्म डार्लिंग्स बतौर प्रोड्यूसर आलिया की पहली फिल्म है. फिल्म के सेट से उन्होंने कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें साझा की हैं. फोटोज के साथ आलिया ने एक दिलचस्प बात साझा की है.More Related News













