
आर्यन खान की हुई घर वापसी, शाहरुख के फैंस घर के बाहर जश्न मना रहे हैं
AajTak
हिंदी फिल्म के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आर्थर जेल से रिहा कर दिया गया है. करीब 28 दिनों के बाद आर्यन की घर वापसी हुई है. आज सुबह 11 बजे आर्यन आर्थर रोड जेल से बाहर आए. बॉडीगार्ड्स की मौजूदगी में गाड़ी में बैठकर आर्यन अपने घर मन्नत पहुंचे. बता दें कि- क्रूज ड्रग्स मामले में अक्टूबर 2 को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था. और 7 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इस बीच आर्यन का बेल दो बार रिजेक्ट हुआ. लेकिन, आखिरकार 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन को सशर्त जमानत प्रदान की. देखें वीडियो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












