
अमिताभ-रिया की फिल्म चेहरे की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
AajTak
चेहरे का ट्रेलर काफी समय पहले ही रिलीज कर दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया. चेहरे की बात करें तो ये एक मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा है. इसमें अमिताभ एक वकील के रोल में हैं.
एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. फिल्म थिएटर में इसी महीने रिलीज की जाएगी. चेहरे की रिलीज डेट 27 अगस्त है. मेकर्स ने बिग बी का एक शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट की अनाउंमेंट की थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रिया चक्रवर्ती, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा और अनु कपूर जैसे स्टार्स भी हैं.More Related News













