
अमिताभ बच्चन-दीपिका पादुकोण की 'द इंटर्न' में नीना गुप्ता, बिग बी के साथ दूसरी फिल्म
AajTak
अमित शर्मा ने कहा 'नीना जी और गजराज जी बहुत अच्छे हैं. पर ये उनकी प्रतिभा है, मेहनत है और उनकी किस्मत है कि वे देर से ही सही पर स्टारडम में आए. नीना जी का करियर जबरदस्त चल रहा है. उनकी डिमांड इतनी हो गई है कि उन्हें अपने रोल्स रिजेक्ट करने पड़ रहे हैं.
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म बधाई हो में अपनी उम्दा एक्टिंग से गजब की छाप छोड़ी है. इस फिल्म के बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई है. खबर है कि नीना को डायरेक्टर अमित शर्मा ने द इंटर्न में कास्ट कर लिया है. द इंटर्न का हिंदी रीमेक बना रहे अमित शर्मा, नीना के साथ बधाई हो में काम कर चुके हैं. अमित शर्मा ने नीना के फिल्मों में काम करने को लेकर चर्चा की.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












