
अनुपम ने किया किरण खेर को बर्थडे विश, बोले- भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें
AajTak
आज किरण खेर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है. अब उनके पति अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है. इसी के साथ उन्होंने दिल को छू जाने वाला कैप्शन शेयर किया है.
मशहूर अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य किरण खेर आज (14 जून) अपना जन्मदिन मना रही हैं. वह देवदास सहित हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं. फिल्म देवदास में उन्होंने ऐश्वर्या की मां की भूमिका निभाई थी. वीर जारा में जारा की मां का किरदार निभाने के बाद उन्हें बहुत प्रशंसा मिली. उन्होंने ओम शांति ओम और दोस्ताना जैसी फिल्मों में भी एक मां की भूमिका निभाई थी. आज उनका जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनको बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है. अब उनके पति अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है. अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं और साथ ही में दिल को छू जाने वाला कैप्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने किरण की क्वालिटीज़ का जिक्र किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












