
अनुपमा में होली सीक्वेंस, सुधांशु पांडे ने शेयर किया रुपाली के डांस का वीडियो
AajTak
शो की बात करें तो अनुपमा को राजन शाही ने प्रोड्यूस किया है. इस शो में रुपाली लीड रोल में हैं. सुधांशु पांडे उनके पति के रोल में हैं. अब शो में जल्द ही अनुपमा और वनराज का तलाक होने वाला है. वनराज अनुपमा को तलाक देकर काव्या (मदालसा शर्मा) से शादी करना चाहता है.
देश के नंबर वन शो अनुपमां में इन दिनों होली का प्लॉट चल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि शाह परिवार में ये अनुपमा (रुपाली गांगुली) की आखिरी होली है. इसलिए वो इसे काफी जोरो-शोरो से मनाना चाहती है. इसी बीच में शो में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियों में रुपाली गांगुली होली के रंगों में रंगी डांस करती दिख रही हैं. सुधांशु ने शेयर किया वीडियो वीडियो शेयर करते हुए सुधांशु ने लिखा- होठों से लगाई तो हंगामा हो गया. कुछ रियल फन जल्द ही आपके स्क्रीन पर आने वाला है. देखते रहिए अनुपमां. वीडियो में अनुपमा डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. वहीं सुधांशु पांडे ये वीडियो बना रहे हैं. होली सीक्वेंस के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












