
अनुपमा में खत्म हुआ अद्वैत का ट्रैक, शो से बाहर होने पर क्या बोले अपूर्व?
AajTak
अपूर्व ने कहा- मुझे अपने ट्रैक के बारे में पहले से ही सबकुछ पता था. कोविड 19 की वजह से शो में कई सारे चेंजेंस करने पड़े थे, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है. जैसा कि मैंने कहा कि मुझे पहले से ही मेरे लिमिटेड ट्रैक के बारे में बताया गया था. मैं मानता हूं कि मेरा पॉर्शन अच्छा जा रहा था. लेकिन मुझे लगता है कि वो अब शो की मुख्य स्टोरी पर शिफ्ट हो गए हैं.
टीवी शो अनुपमा की स्टारकास्ट मुंबई वापस आ गई है. अब शो की शूटिंग मुंबई में हो रही है. इससे पहले लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग गुजरात में हो रही थी. जब शूटिंग मुंबई से बाहर हुई तो, शो में नया ट्विस्ट लाया गया. शो में एक नए रोल की एंट्री हुई. एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री ने शो में अद्वैत का रोल निभाया. लेकिन अब उन्होंने शो छोड़ दिया है. अब अपूर्व ने इस बारे में बात की है. अनुपमा में ट्रैक खत्म होने पर क्या बोले अद्वैत? ETimes TV से बात करते हुए अपूर्व ने कहा- 'मुझे अपने ट्रैक के बारे में पहले से ही सबकुछ पता था. कोविड 19 की वजह से शो में कई सारे चेंजेंस करने पड़े थे, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है. जैसा कि मैंने कहा कि मुझे पहले से ही मेरे लिमिटेड ट्रैक के बारे में बताया गया था. मैं मानता हूं कि मेरा पॉर्शन अच्छा जा रहा था. लेकिन मुझे लगता है कि वो अब शो की मुख्य स्टोरी पर शिफ्ट हो गए हैं.'
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












