
अगले जन्म में प्यार दे देना बस... परिवार से परेशान यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश, VIDEO
NDTV India
अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है.
अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की है. इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम में अनुराग डोभाल बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. वो यह कहते दिख रहे हैं कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं. फिर वो यह भी कहते है कि अगले जन्म में प्यार दे देना बस. फिर 200 के करीब स्पीड पर आते ही अनुराग कहते हैं फाइनल ड्राइव पर चलते है. और फिर तेज रफ्तार गाड़ी को पलट देते हैं.













