
अक्षय को भाया इंदौर का खाना, बहनों के लिए भी पैक कराई मिठाई, रवाना हुए मुंबई
AajTak
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के लिए खिलाड़ी कुमार आजकल जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वो अपनी टीम के साथ मध्यप्रदेश के शहर इंदौर पहुंचे थे. अक्षय को इंदौर अपने खाने के लिए बहुत पसंद आया.
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' के लिए जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं. डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे भाई का किरदार निभा रहे हैं जिसकी 4 बहनें हैं. चारों बहनों की शादी की जिम्मेदारी अक्षय के किरदार पर ही है और इसके लिए वो बहुत मेहनत और भागदौड़ कर रहा है.
'रक्षा बंधन' के ट्रेलर को बहुत पसंद किया गया और फिल्म का पारिवारिक फील लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लेकिन अक्षय के सामने सबसे बड़ी चुनौती आमिर खान हैं. आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी अक्षय की फिल्म के साथ ही 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.
'लाल सिंह चड्ढा' की तुलना में अक्षय की फिल्म थोड़ी छोटी है और उनकी पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. ऐसे में 'रक्षा बंधन' के प्रोमोशन में अक्षय पूरे जी जान से जुटे हैं. इसी सिलसिले में वो हाल ही में मध्यप्रदेश में इंदौर पहुंचे थे.
अक्षय को भाया इंदौर का खाना
इंस्टाग्राम पर अक्षय ने एक नया पोस्ट शेयर किया है जो बताता है कि उन्हें इंदौर बहुत पसंद आया है. इस फोटो में अक्षय एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. शर्ट पैंट के ऊपर एक हाफ स्वेटर पहने हुए अक्षय ने हाथ में दो थैले पकड़े हुए हैं. थैले देखने पर पता चल रहा है कि ये एक स्वीट हाउस से हैं और शायद इनमें मिठाई है. अपनी पोस्ट में भी अक्षय ने इंदौर में खाने के कल्चर की तारीफ की.
फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इंदौर, खाने के सभी सुझावों के लिए आपका शुक्रिया. एक बात पक्की है कि इंदौरी लोगों को अपने खाने से बहुत प्यार है, अब थोड़ा सा अपनी बहनों के लिए ले जा रहा हूं." दो थैले मिठाई के साथ नजर आ रहे अक्षय की वापसी से उनकी बहनें भी खुश हो जाएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












