
अंशुला ने भाई के लिए किए कई सैक्रिफाइस, अर्जुन कपूर बोले- पेरेंट्स के बिना जिंदगी अधूरी
AajTak
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से सवाल पूछा गया कि आखिर उनके सपने सच होने के पीछे किसका हाथ रहा है? एक्टर ने बहन अंशुला कपूर का नाम लेते हुए कहा कि उसने मेरे लिए काफी सैक्रिफाइस (त्याग) किए हैं. मैं जब फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहता था तो वह घर संभालती थी. ये हम दोनों के बीच की आपसी बात थी.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हो चुकी है. एक्टर वर्चुअल इंटरव्यू और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से सवाल पूछा गया कि आखिर उनके सपने सच होने के पीछे किसका हाथ रहा है? एक्टर ने बहन अंशुला कपूर का नाम लेते हुए कहा कि उसने मेरे लिए काफी सैक्रिफाइस (त्याग) किए हैं. मैं जब फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहता था तो वह घर संभालती थी. ये हम दोनों के बीच की आपसी बात थी. अंशुला ने किए कई त्याग अर्जुन कपूर ने सिद्धार्थ कनन संग इंटरव्यू में कहा कि मैंने और मेरी बहन अंशुला ने बहुत सैक्रिफाइस किए हैं. हम दोनों ने चीजें समझीं और उस पर काम किया है. उसने अमेरिका में एक कोर्स किया, डिग्री हासिल की और भारत लौट आई, क्योंकि मैं अकेला महसूस न करूं. उसने मेरी और अपनी, दोनों की जिंदगी देखी. उस पर ध्यान दिया. वह घर संभालती थी, जिससे मैं काम कर सकूं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












