
Zomato डिलिवरी बॉय पर मुक्का मारने का आरोप लगाने वाली लड़की पर FIR, इन धाराओं में केस दर्ज
Zee News
जोमैटो डिलीवरी बॉय कामराज (Zomato Delivery Boy Kamaraj) की शिकायत पर बेंगलुरु की रहने वाली हितेश चंद्रानी (Hitesha Chandranee) के खिलाफ एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.
बेंगलुरु: जोमैटो (Zomato) के डिलिवरी बॉय और बेंगलुरु की महिला कस्टमर के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है और अब लड़की हितेशा चंद्राणी (Hitesha Chandranee) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इससे पहले हितेशा पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में डिलिवरी बॉय कामराज (Kamaraj) के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि हितेशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि ऑर्डर लेने से मना करने पर जोमैटो डिलिवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) ने उन पर हमला किया था. जोमैटो (Zomato) डिलिवरी बॉय कामराज (Kamaraj) की शिकायत पर बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में हितेशा चंद्राणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हितेशा पर आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है.More Related News
