
Zomato के डिलिवरी मैन पर ऐसे 'मेहरबान' हुए खाने के शौकीन, दिया शानदार गिफ्ट
Zee News
जोमैटो के डिलिवरी मैन (Zomato delivery boy) को हैदराबाद में खाने के शौकीनों ने मोटरसाइकिल गिफ्त की है. डिलिवरी बॉय B.Tech थर्ड ईयर का स्टूडेंट है और पिता मोची का काम करते हैं.
हैदराबाद: हैदराबाद में एक खाने के शौकीन को जब पता चला कि जोमैटो का डिलिवरी मैन साइकिल से पार्सल पहुंचाता है, क्योंकि वह मोटरसाइकिल खरीदने की स्थिति में नहीं है तो उसने शानदार गिफ्ट दे दिया. मदद का हाथ बढ़ाते हुए हैदराबाद में खाने के शौकीन ने जोमैटो (Zomato) के डिलिवरी मैन मोहम्मद अकील को मोटरसाइकिल खरीद कर गिफ्ट कर दी ताकि उसे अब साइकिल पर न चलना पड़े. अकील 14 जून को ऑर्डर की डिलिवरी करने एक ग्राहक रुबिन मुकेश के घर गया. अपने घर से नीचे जब वह ऑर्डर लेने गये तो उन्होंने पाया कि अकील मोटरसाइकिल के बदले साइकिल चला रहा है. आईटी प्रोफेशनल मुकेश ने बताया, 'उसने मुझे नीचे आकर ऑर्डर की डिलिवरी लेने के लिये कहा. जब मैं नीचे गया तो मैंने देखा वह बारिश में साइकिल चलाता हुआ केवल बीस मिनट में मेरे पास आया था.' उन्होंने बताया, 'मैंने उसकी एक तस्वीर एक सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर की और उसके सदस्यों ने इस पर कमेंट किए और कहा कि अकील के लिये कुछ करना चाहिये.'More Related News
