
#ZeeSting: मठ के महंत की मौत की असल वजह क्या? सीडी पर बड़ा खुलासा
Zee News
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एक नहीं कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इन खुलासों के बाद हो सकता है कि CBI की जांच को नई दिशा मिल जाए और असली गुनहगार तक पहुंचना आसान हो जाए.
नई दिल्ली: महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की मौत को हफ्ते भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, भू-समाधि को भी 150 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं. मामले की जांच पुलिस से सीबीआई तक पहुंच चुकी है लेकिन सवाल अब भी वहीं की वहीं है, आखिर महंत नरेंद्र गिरि की मौत की वजह क्या है? इन सवालों को सुलझाते हुए Zee News के स्टिंग में ऑपरेशन में बड़े खुलासे हुए हैं. ये खुलासे किसी और ने नहीं बल्कि महंत नरेंद्र गिरि के बेहद भरोसेमंद, सुख-दुख के साथी, जिनका महंत नरेंद्र गिरि के साथ रोज का उठना-बैठना था, जो महंत के साथ अक्सर चाय पर चर्चा करते थे उन्होंने किए हैं.
