
ZEE UPUK Health Conclave: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की क्या है योगी सरकार की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया
Zee News
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने ज़ी यूपी-उत्तराखंड के हेल्थ कॉन्क्लेव में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बातचीत भी की.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचाया. यूपी में भी शुरू में स्थितियां बिगड़ीं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की लगातार कोशिशों से कोरोना पर काबू पाया जा सका है. हालांकि, अभी भी कोविड की थर्ड वेव का खतरा बना हुआ है. इससे निपटने के लिए सरकार की क्या तैयारियां हैं. इससे संबंधित जानकारियां देने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि 30 जून को ज़ी यूपी-उत्तराखंड के हेल्थ कॉन्क्लेव में शिरकत की. इस दौरान एंकर राममोहन शर्मा ने उनसे बातचीत की. तो आइये जानते हैं बातचीत के कुछ अंश... कोरोना को लेकर प्रदेश में क्या स्थिति है और सरकार की इससे निपटने को लेकर क्या तैयारी है?More Related News
