
Zee Media के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय कुमार गुप्ता को नहीं दी कोई राहत
Zee News
दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय कुमार गुप्ता की ओर से दायर एक मुकदमे में ज़ी मीडिया (Zee Media) और डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया.
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय कुमार गुप्ता की ओर से दायर एक मुकदमे में ज़ी मीडिया (Zee Media) और डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया. गुप्ता ने इस मुकदमे में ज़ी मीडिया पर उनके खिलाफ छपी खबरों को हटाने की मांग की थी. करंजावाला एंड कंपनी के जरिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में दायर किए गए मुकदमे में अजय गुप्ता ने मानहानि का आरोप लगाया था. साथ ही ज़ी ग्रुप को भविष्य में उनके खिलाफ खबर छापने से रोकने के लिए स्थाई निषेधाज्ञा जारी करने का अनुरोध किया था.More Related News
