)
Zee Bharat का वियतनाम में 'हेल्थ एंड वेलनेस समिट' हिट, डॉक्टरों ने ग्लोबल हेल्थ पर की चर्चा
Zee News
ज़ी भारत ने वियतनाम में अपने पहले 'ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस समिट 2025 - वियतनाम एडिशन' का शानदार आयोजन कर हेल्थ सेक्टर में एक नई मिसाल कायम की है. इस समिट को 'सेहत का मेगा समिट' भी कहा जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा.
Zee Bharat Global Health Summit Vietnam: आजकल जिस तरह से दुनिया भर में लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान के तरीके बदल रहे हैं, उसे देखते हुए सबसे ज्यादा ध्यान हेल्थ पर ही देने की जरूरत है. ज़ी भारत ने हमेशा इस बात को प्राथमिकता दी है. इसी सोच के साथ, ज़ी भारत ने विदेशी सरजमीं पर वियतनाम में 'ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस समिट 2025- वियतनाम एडिशन' का सफलापूर्वक किया. इस समिट का मुख्य उद्देश्य ओवरऑल हेल्थ, लाइफस्टाइल में सुधार और वेलनेस की इम्पोर्टेंस पर ग्लोबल बातचीत को बढ़ावा देना था. बता दें, इस ग्लोबल हेल्थ प्रोग्राम का उद्घाटन ज़ी भारत के संपादक संतोष कुमार ने किया.
