
YSR कांग्रेस सांसद Raghu Rama Krishna Raju की लोकसभा में अपील, कहा- संसदीय क्षेत्र में जाने के लिए मिले मदद
Zee News
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सांसद ने कहा कि कुछ राज्य अपने बजट से परे जाकर मतदाताओं से लोक-लुभावन वादे करते हैं और इनके लिए बैंकों से कर्ज लिया जाता है. लेकिन इन वायदों को निभा पाना व्यावहारिक नहीं है और इस तरह से बैंकों को नुकसान होगा.
नई दिल्ली: लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) पार्टी के सदस्य रघु राम कृष्ण राजू (Raghu Rama Krishna Raju) ने मंगलवार को दावा किया कि कुछ राज्यों में विभिन्न तरह के उल्लंघन के मामले केंद्र सरकार के समक्ष उठाने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किये गये हैं. इस वजह से वो पिछले एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं. शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए सांसद रघु ने कहा कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में जाने को लेकर मदद की जरूरत है. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सांसद ने कहा कि कुछ राज्य अपने बजट से परे जाकर मतदाताओं से लोक-लुभावन वादे करते हैं और इनके लिए बैंकों से कर्ज लिया जाता है. लेकिन इन वायदों को निभा पाना व्यावहारिक नहीं है और इस तरह से बैंकों को नुकसान होगा. राजू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से अपील करते हैं कि एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिसके तहत बैंक राज्यों की आय के हिसाब से कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करें.More Related News
