World Elders Day 2021: आज मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व
ABP News
World Elders Day 2021: हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य उम्रदराज लोगों के साथ होने वाले भेदभाव, अपमानजनक व्यवहार को खत्म करना है.
World Elders Day 2021: दुनियाभर में आज वृद्धजनों के सम्मान और उनके देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है. भारत में बच्चों को घरों में ही यह शिक्षा दी जाती है कि किसी भी हाल में बड़ों का सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं अंर्तराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस के जरिए यह बताया जाता है कि हमें अपने आस पास रहने वाले सभी बड़े लोगों का सम्मान करना चाहिए.
हमारे देश में बड़े लोगों को घर की नींव समझा जाता है और उनके आशीर्वाद को किसी भी काम में सबसे बड़ा सहायक माना जाता है. इसलिए हमारे देश में सभी अपने से बड़ों का सम्मान और आदर करते हैं. फिलहाल अब हालात काफी बदल गए हैं. कई मामलों में वृद्धजनों को अपनी संतानों द्वारा मुश्किलें और दिक्कतें झेलते देखा गया है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जरिए बुजुर्गों को सम्मान दिलाए जाने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं.