
World Corona Update: जानिए किस देश में कैसा है कोरोना का कहर, दूसरे नंबर पर है भारत
Zee News
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,347,325 मामलों के साथ दूसरे मकाम पर है.
वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 22.69 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 46.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही 5.80 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शेयर किए हैं.
शुक्रवार की सुबह अपने ताज़ा तरीन अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि मौजूदा अलमी मामले, मरने वालों और टीकाकरण की तादाद तरतीबवार: 226,995,950, 4,669,300 और 5,807,211,499 हो गई है.
More Related News
