
Work From Home के बाद लोगों ने शुरू किया Work From Hotel, जानिए क्या है ये पूरा मामला
Zee News
Work From Hotel: Coronavirus की दूसरी लहर के बाद ऑफिस जाने के बजाय लोग घरों में कैद होकर ऑफिस का काम कर रहे हैं. घर में रहते-रहते लोग बोर हो चुके हैं. जिसका हल लोगों ने कोविड के नियम का पालन करते हुए वर्क फ्रॉम होटल के रूप में निकाला है.
नई दिल्ली: घर में बैठकर ऑफिस का काम करके बोर हो चुके लोग अब घर से बाहर निकलकर टूरिस्ट प्लेस का आनंद लेने के साथ ऑफिस का काम करने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. इसको वर्क फ्रॉम होटल नाम दिया गया है. कोरोना के कारण सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं. इसमें टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है. पिछले साल भी कोरोना के कारण टूरिज्म के लिए लोग नहीं आए और इस साल भी कोरोना के कारण पर्यटन के लिए लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं. जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े स्थानीय लोगों की आमदनी पर असर पड़ा है. लेकिन घर पर रहकर बोर होते लोगों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है.More Related News
