)
Wolf Attack: बच्चों को साड़ी से बांधकर सो रहीं महिलाएं...यूपी के बहराइच में दहशत, जानें- भेड़िया क्यों कर रहा अटैक?
Zee News
why wolf attack in bahraich: दिन में भी बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है. पुरुष लोहे की छड़ें, डंडे और मशालें लेकर पहरा देते हैं और 'जागते रहो' का नारा लगाते हैं.
Bahraich Wolf Attack Update: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में शाम ढलने के बाद का नजारा किसी हॉरर/थ्रिलर जैसा लगता है. पुरुष लोहे की छड़ें, डंडे और मशालें लेकर पहरा देते हैं और 'जागते रहो' का नारा लगाते हैं, जबकि महिलाएं अपने बच्चों को अपनी साड़ियों से बांधकर सोती हैं.
More Related News
