
West Bengal Panchayat Elections: क्या बदलेगी चुनाव की तारीख? हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई
Zee News
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के नामांकन को बढ़ाने और मतदान स्थगित करने की बात कही. आप इस रिपोर्ट में इससे जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
नई दिल्ली: कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के नामांकन को बढ़ाने और मतदान स्थगित करने की बात कही. हालांकि, अदालत ने इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं दिया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि नामांकन की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए. अगर ऐसा किया जाता है तो मतदान की तारीख भी स्थगित करनी होगी. क्योंकि, नामांकन के लिए पांच दिनों का समय काफी कम है.
More Related News
