
West Bengal Elections 2021: 2nd फेज की वोटिंग से पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या, चाकुओं से गोदकर मार डाला
Zee News
TMC Worker Stabbed To Death: बीजेपी ने TMC कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. बीजेपी की तरफ से कहा गया कि हिंसा के कोई सबूत नहीं हैं.
पश्चिमी मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Elections 2021) के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के केशपुर में गुरुवार तड़के एक टीएमसी कार्यकर्ता (TMC Worker Stabbed To Death) की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद से पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है. बता दें कि पीड़ित टीएमसी (TMC) कार्यकर्ता का नाम उत्तम दोलुई था. उसकी उम्र 48 साल थी. उत्तम दोलुई पर 10-15 लोगों ने एक साथ चाकुओं से हमला (TMC Worker Stabbed To Death) कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में घायल होने के बाद आनन-फानन में उत्तम दोलुई को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.More Related News
