
West Bengal Election Manifesto 2021: Mamata Banerjee ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, किए गए ये चुनावी वादे
Zee News
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मेनिफेस्टो के पेश करने के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. ममता ने कहा, 'हम 40% की बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़े. टीएमसी (TMC) सरकार ने जो काम किया है उसकी पूरी दुनिया ने तारीफ की है. सौ दिन के काम में हम नंबर 1 हैं.'
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को TMC का चुनावी घोषणापत्र (TMC Election Manifesto 2021 ) जारी कर दिया है. सीएम ने इस दौरान अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाते हुए कहा कि 100 दिनों के काम में बंगाल देश मे नंबर वन है. इस मेनिफेस्टो के जरिए ममता ने प्रदेश के हर वर्ग तक अपनी बात पहुंचने की कोशिश की है. प्रमुख चुनावी वायदों की बात करें तो इस बार साल में पांच लाख रोजगार और वंचितों के लिए सालाना वित्तीय मदद की गारंटी देने की बात कही गई है. TMC के चुनावी घोषणापत्र में किसानों को 10 हजार रुपए दिये जाने का जिक्र किया गया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'हम 10 लाख MSME यूनिट बनाएंगे. आने वाले दिनों मे 5 लाख लोगों रोजगार देंगे. जिनकी आय कम है उनको 1000 रूपए मिलेंगे. इस सिलसिले में सवर्णों के लिये 500 और अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को 1000 रुपए की मासिक राशि दी जाएगी.'More Related News
