
West Bengal Election: BJP जीती तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? प्रदेश अध्यक्ष Dilip Ghosh ने दिया जवाब
Zee News
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीतती है तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के बयान से अटकलें तेज हो गई हैं कि पार्टी उन्हें ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाएगी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होना है. इस बीच बंगाल बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के बयान से अटकलें तेज हो गई हैं कि पार्टी उन्हें ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाएगी. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए अभी तक मुख्यमंत्री ने नाम की घोषणा नहीं की है. अगर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती है तो राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा, 'यह फैसला पार्टी करेगी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जाए... जब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मुख्यमंत्री बनी थीं, तब वह विधायक नहीं थीं.'More Related News
