
West Bengal Election 2021: दूसरे चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन, Amit Shah-Mamata Banerjee करेंगे रोड शो
Zee News
West Bengal Assembly Election 2021 Phase II: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज नंदीग्राम में रोड शो करेंगे. ममता बनर्जी भी 3 रैलियां और 1 रोड शो करेंगी. बंगाल चुनाव में आज दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) में दूसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार थमने से पहले दिग्गज ताकत झोंकेंगे. बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) खुद मोर्चा संभालेंगे. टीएमसी की तरफ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मैदान में होंगी. हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी चुनाव प्रचार करेंगे. दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट (Nandigram constituency) पर भी मतदान होना है. नंदीग्राम से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आमने-सामने हैं. नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी की ओर से अमित शाह (Amit Shah) रोड शो करेंगे, वहीं ममता बनर्जी भी नंदीग्राम में ही मौजूद रहेंगी.More Related News
