
West Bengal Election: 'जय श्री राम' के नारे के साथ 8 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में
Zee News
30 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले राज्य पश्चिम बंगाल (west bengal) में बेजीपी की नज़र भी अन्य पार्टियों की तरह मुस्लिम वोट बैंक पर है. ऐसे बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का एक बड़ा फैसला किया है.
कोलकाता: बेजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (west bengal election) में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान उतारा है, उनमें 3 महिला हैं. बीजेपी (BJP) पर ये आरोप लगातार लगते रहे हैं कि वे चुनावों में मुसलमानों को टिकट देने से बचती है, लेकिन 30 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले राज्य पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों का मैदान में उतारा है.More Related News
