
West Bengal: BJP ने पूर्व कांग्रेस नेता की पत्नी को बनाया प्रत्याशी, बोलीं- मुझे बिना बताए की गई उम्मीदवारी की घोषणा
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत सोमन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा (Sikha Mitra) को चौरिंगी सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उम्मीदवारी की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के लिए 148 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत सोमन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा (Sikha Mitra) को कोलकाता की चौरिंगी विधान सभा सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उम्मीदवारी की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. दिवंगत सोमन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा (Sikha Mitra) ने कहा, 'मैं कहीं से चुनाव नहीं लड़ रही हूं. मेरी अनुमति के बिना मेरे नाम की घोषणा की गई हैं. मैं भाजपा में भी शामिल नहीं होउंगी.' बता दें कि शिखा मित्रा की बीजेपी नेता और पारिवारिक मित्र शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई थीं कि वह बीजेपी ज्वाइन कर रही हैं.More Related News
