
West Bengal Assembly Election: 7वें चरण के लिए 34 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें डिटेल
Zee News
बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के विद्युत मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है.
कोलकाता: कोरोना की दूसरी लहर और सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजामात के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत राज्य की 34 सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया. ज्यादातर वोटिंग सेंटर पर वोटर्स की लंबी कतारें देखी गईं. लोग कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करते हुए अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे. सातवें चरण में मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा जिलों की छह-छह सीटें, कोलकाता की चार सीटों के 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इनमें भवानीपुर इलाका भी शामिल है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मौजूदा विधायक हैं और वह इसी क्षेत्र की निवासी हैं. वहीं भाजपा ने भवानीपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भगवा दल में शामिल हो गए थे.More Related News
