
West Bengal: लॉकडाउन में दी गई पार्शियल छूट, जानिए नई गाइडलाइन
Zee News
बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट की से जारी बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान रियासत में 70 हजार 315 लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 11 हजार 284 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस (Corona) के मामलों में कमी की वजह से लॉकडाउन में पार्शियल छूट देने के ऐलान किया है. बंगाल की वज़ीरे आला ममता बनर्जी ने आज नबान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि खुदरा दुकानें अब दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक खुली रहेंगी, हालांकि 16 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. वज़ीरे आला ने ये भी कहा कि आईटी इंडस्ट्री 10 फीसदी की मौजूदगी के साथ काम कर सकते हैं. बंगाल में कोरोना की मौजूदा सूरते हाल बंगाल हेल्थ डिपार्टमेंट की से जारी बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान रियासत में 70 हजार 315 लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 11 हजार 284 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले दिन के मुकाबिले में लगभग 7500 मरीजों की तादाद में कमी आई है.More Related News
