
West Bengal में 1 जुलाई तक बढ़ा Lockdown, जानिए किन चीजों में दी गई ढील
Zee News
Lockdown in Bengal: इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ममता की हुकूमत ने 16 मई को बंगाल में Lockdown लगाने का ऐलान किया था.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 1 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. वज़ीरे आला ममता बनर्जी ने सोमवार (14 जून) को लॉकडाउन में ज्यादा रियायत देने से साफ इनकार कर दिया. सीएम बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि बस, मेट्रो, लोकल ट्रेन सर्विस सब अगले हुक्म यानी 1 जुलाई तक बंद रहेंगी. West Bengal govt extends restrictions till July 1, essential services exempted. वहीं वज़ीरे आला ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोरोना के नए मामलों में कमी के मद्दे नज़र रियासत में लॉकडाउन (Lockdown) में कुछ ढील देने का भी ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि16 जून से 25 फीसदी मौजूदगी के साथ सरकारी और निजी दफ़्तर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुल जाएंगे, लेकिन बस और ट्रेन पहले की तरह ही बंद रहेंगे.More Related News
