
West Bengal में विधान परिषद के गठन का रास्ता खुला, अब मोदी सरकार फंसाएगी पेंच?
Zee News
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने विधान परिषद के गठन का प्रस्ताव पारित कर दिया है, ऐसे में दीदी की इस राह में अब कहां रोड़ा अटक सकता है ये समझना जरूरी है. अब गेंद मोदी सरकार के पाले में है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर अस्थायी समिति की रिपोर्ट का समर्थन किया है, जिसमें विधान परिषद के गठन की बात कही गई है. हालांकि दीदी की विपक्षी पार्टी भाजपा ने इसका विरोध किया है. राज्य के विधायी मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने सदन के कामकाज को संचालित करने की प्रक्रिया के नियम 169 के तहत प्रस्ताव ‘विधान परिषद के गठन के लिए अनुशंसा पर गौर करने की खातिर अस्थायी समिति की रिपोर्ट पर विचार’ को पेश किया.More Related News
