
West Bengal में बढ़ने वाली को ऑक्सीजन की खपत, राज्य सरकार ने केंद्र से की ये अपील
Zee News
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में राज्य में ऑक्सीजन की खपत बढ़ेगी, इसलिए बंगाल के कोटे का ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को ना दिया जाए.
कोलकाता: देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस कारण अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और बंगाल का ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को देने का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा, 'आने वाले हफ्तों में राज्य में ऑक्सीजन की खपत बढ़ेगी. बंगाल के कोटे का ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को देने से राज्य में कोविड-19 रोगियों के इलाज को खतरे में डालेगा. राज्य सरकार का अनुरोध है कि पश्चिम बंगाल का मेडिकल ऑक्सीजन अन्य राज्यों को ना दिया जाए.'More Related News
