
West Bengal में आखिरी चरण की वोटिंग जारी, PM Modi बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का भी करें पालन
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (WB Election) के आखिरी चरण में लोगों से वोट करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव (WB Assembly Election) के 8वें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर लोगों से वोट करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की. Last phase of the 2021 West Bengal elections takes place today. In line with the COVID-19 protocols, I call upon people to cast their vote and enrich the festival of democracy. पश्चिम बंगाल में आठवें चरण की वोटिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा, 'पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 का आज अंतिम चरण है. मैं लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोट डालने की अपील कर रहा हूं. मैं लोगों से अपने वोट डालने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करने का आह्वान करता हूं.'More Related News
