
West Bengal: भ्रष्टाचार के आरोप पर उखड़े गवर्नर Jagdeep Dhankhar, सीएम ममता को यूं दिखाया आईना
Zee News
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधान सभा चुनाव का नतीजा आए 2 महीने हो जा रहे हैं. लेकिन वहां सीएम और राज्यपाल के बीच अब भी कड़वाहट जारी है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधान सभा चुनाव का नतीजा आए 2 महीने हो जा रहे हैं. लेकिन वहां सीएम और राज्यपाल के बीच अब भी कड़वाहट जारी है. सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रेस वार्ता करके बीजेपी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोपों की बरसात की तो गवर्नर ने भी अपना पक्ष रखकर मुख्यमंत्री की नसीहत दी. गवर्नर जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा, 'राज्यपाल होने के नाते मेरा काम है कि मेरे मन में जो शंका है. उसे मैं सरकार के संज्ञान में लाकर दूर करवाऊं.' गवर्नर ने कहा कि बंगाल में नूराकुश्ती चल रही है. उत्तर बंगाल में स्थिति ज्यादा गंभीर है. लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है.More Related News
