
West Bengal- 'दीदी क्या ये सच है कि आप दूसरी सीट से भरने जा रहीं पर्चा': PM मोदी
Zee News
पश्चिम बंगाम में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दीदी, दीवार पर लिखा पढ़ लीजिए, आंख खोलकर देख लीजिए और कान खोल कर सुन लीजिए, बंगाल की जनता आपको सजा देने वाली है. अभी-अभी कुछ देर पहले जो नंदीग्राम में हुआ वो दिखाता है कि दीदी अपनी हार मान चुकी हैं.'
उलुबेरिया: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम के अलावा किसी दूसरी सीट से भी नामांकन फॉर्म भर सकती हैं. उलुबेरिया (Uluberua) में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इसकी आशंका जताई और बनर्जी से सवाल पूछे. पीएम मोदी ने कहा, 'ममता 'दीदी' आपको अंदाजा नहीं है कि बंगाल के लोग आपसे कितना नाराज हैं. लोगों के गुस्से से आपको कोई नहीं बचा सकता है. दीदी, दीवार पर लिखा पढ़ लीजिए, आंख खोलकर देख लीजिए और कान खोल कर सुन लीजिए, बंगाल की जनता आपको सजा देने वाली है. अभी-अभी कुछ देर पहले जो नंदीग्राम में हुआ वो दिखाता है कि दीदी अपनी हार मान चुकी हैं. दीदी आखिरी चरण के चुनाव के नामांकन अभी बाकी है. क्या ये सच है कि आप किसी और सीट पर फॉर्म भरने जा रही हो? क्या ये सच है?'More Related News
