
West Bengal चुनाव में फेमस था ये नारा, सीएम Mamata Banerjee ने किया 'Khela Hobe Diwas' मनाने का ऐलान
Zee News
Mamata Banerjee will celebrate khela hobe diwas in bengal: TMC के नेता देबांग्शु भट्टाचार्य ने इसी साल जनवरी में 'खेला होबे' (Khela Hobe) गीत लिखा था और Youtube पर अपलोड किया था. वहीं पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान ये गाना जमकर वायरल हुआ था.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता को बरकरार रखने वालीं और तीसरी बार सीएम बनीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) के बीच जारी तनातनी और मनमुटाव अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नतीजे आने के करीब एक महीने बाद ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने नारा 'खेलो होबे' को खूब सराहा था इसलिए अब राज्य में खेला दिवस मनाया जाएगा. ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग (EC) ने मदद नहीं की होती तो बीजेपी 30 सीट भी नहीं जीत पाती. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी हर चुनावी रैलियों में मतदाताओं से सवाल करती थीं कि क्या वो खेला होबे के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा था, ‘खेला होबे. अमी गोलकीपर. देखी के जेते यानी यानी खेल चल रहा है. मैं गोलकीपर हूं. देखते हैं कि कौन जीतता है.More Related News
