
West Bengal: कूचबिहार में हिंसा के बाद वोटिंग रद्द, ममता बोलीं- CRPF ने कतार में खड़े लोगों को मारा
Zee News
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, 'सीआरपीएफ (CRPF) ने आज सीतालकुची में चार लोगों को गोली मार दी. वहीं सुबह भी एक शख्स की मौत हुई थी. CRPF से मेरी दुश्मनी नहीं है. लेकिन केंद्र के इशारे पर जो साजिश रची गई है, आज सामने आया ये घटनाक्रम उसका सबूत है.'
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार (Cooch Behar) में हिंसा के बीच बूथ नंबर 125 पर मतदान रद्द कर दिया गया है. सीतालकुची (Sitalkuchi) के इस बूथ पर हिंसा की खबर के बाद वोटिंग रद्द की गई है. इस घटनाक्रम को लेकर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी सिलीगुड़ी की रैली में कूचबिहार की घटना पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग (EC) से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. सीआरपीएफ ने आज सीतलकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी। CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने कहा, 'सीआरपीएफ ने आज सीतालकुची में चार लोगों को गोली मार दी. वहीं सुबह एक और शख्स की मौत हुई थी. CRPF से मेरी दुश्मनी नहीं है. लेकिन होम मिनिस्टर के इशारे पर जो साजिश रची गई है, आज सामने आया ये घटनाक्रम उसका सबूत है.' ममता ने ये भी कहा, 'वोट देने के लिए कतार में खड़े लोगों को सीआरपीएफ ने गोली मार दी, ये सब करने की हिम्मत उनमें कैसे हुई? बीजेपी जानती है कि वो चुनाव हार रही है इसलिए हमारे वोटरों और कार्यकर्ताओं को मरवाया जा रहा है.'More Related News
